अगर हो आरज़ू बस एक तो हम सिर्फ ये माँगें
मेरा सर हो तेरे आगोश में और हम रहें सोए,
वो नाजुक उँगलियाँ चलती रहें उलझे से बालों में
कयामत तक रहें बैठे, यूँ ही इक दूजे में खोए ।
वो तेरी ज़ुल्फ लहरा कर मेरे गालों को चूमे फिर
उलझ कर उनमें हम मदहोश हो, दीवाने हो जाएँ,
छलकते जाम होठों के फ़कत इक बार जो पीलें
हों बेसुध दीन दुनिया से सनम बेगाने हो जाएँ ।
तेरे रुखसार की लाली से धुँधली हो मेरी आँखें
तेरे चेहरे की चाँदी से मेरा तन मन चमक जाए,
तेरी भीनी सी खुशबू मैं कहूँ क्या सितम कर डाले
उड़े ऐसी फिज़ा में वो की हर गुलशन महक जाए ।
तेरी शोखी, तेरी मस्ती, तेरी बातों के सदके मैं
तेरी नादानियों पे क्या कहूँ, क्यूँ मुझको प्यार आए,
मेरे "कातिल" तेरे जलवे तो बस अल्लाह रे तौबा !
कि गर खुद आईना हो सामने तो वो भी शरमाए ।
मेरी "ज़ागीर" मेरी आरज़ू बस ये ही इतनी सी
लबों से कह भी दो "हाँ" बेवजह इनकार सा क्यों है,
मेरी "पूजा" मेरी "महफ़िल" मेरी "किस्मत" ऐ मेरी "जाँ"
मेरी "तकदीर" मेरी "आरज़ू" में सिर्फ इक तू है ।
मेरी तकदीर मेरी आरज़ू में सिर्फ इक तू है ॥

No comments:
Post a Comment